सिद्धार्थ, मई 19 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को इटवा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र व बेलवा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गौरडीह गांव में आयोजित मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। कैंप में बिल संशोधन, स्मार्ट मीटर, ओवरलोड, नए कनेक्शन समेत विभन्नि समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इटवा में बकाया बिल के रूप में 2.48 लाख रुपये व गौरडीह में 1.20 लाख रुपये जमा कराए गए।अवर अभियंता ग्रामीण अंकुश सिंह भदौरिया ने बताया कि 15 से 22 मई तक चलने वाले विशेष मेगा अभियान के तहत उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मेगा कैंप में 25 उपभोक्ताओं ने जमा किया 1.15 लाख उन्होंने कहा कि कैंप में नए बिजली कनेक्शन, बिल बकाया सुधार, ओवरलोड, मीटर और स्मार्ट मीटर से जुड़...