मऊ, मई 23 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा वार्ड नम्बर पांच पूर्वी के आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग और बिजली कटौती को लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर ट्रांसफार्मर और बिजली के तार के भुगतान में अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। टैक्स बार एसोसिएशन के महामंत्री एडवोकेट अमरेश सिंह के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में चार वर्ष पूर्व लगाया गया ट्रांसफार्मर अचानक गायब हो गया है। साथ ही साथ विभाग के एक ही स्थान पर तीन बार 11000 केवीए का तार लगाकर भुगतान लेकर जनता के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जहानागंज इलाके में रतजगा करने के लिए मजबूर हैं लोग जनता के धन की खुली लूट और भ्...