भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिजली विभाग के नाम से फर्जी नंबर का इस्तेमाल कर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक के रहने वाले हर्षित कुमार के साथ घटित हुई। घटना को लेकर उन्होंने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उनके व्हाट्सएप पर बिजली विभाग के नाम से किसी ने एक लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक कर लिया गया और खाते से पैसे उड़ा लिए। घटना पिछले साल 22 अक्टूबर की है। पीड़ित ने नौ अप्रैल को केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...