गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वान्चल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय से जारी आदेश के तहत तीन कार्यकारी सहायकों का स्थानांतरण किया गया है। अधीक्षण अभियन्ता दीपक कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार ज्ञानेन्द्र यादव को विद्युत वितरण खण्ड-सहजनवां से विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय, गोरखपुर में तैनात किया गया है। वहीं अनिता को विद्युत वितरण खंड सहजनवां से विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय, गोरखपुर और अमित कुमार वर्मा को विद्युत वितरण खंड-कौड़ीराम से विद्युत वितरण खंड सहजनवां स्थानांतरित किया गया है। तीनों कार्यकारी सहायकों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.