बहराइच, जून 26 -- महसी,संवाददाता। महसी तहसील के मांझा दरियाबुर्द गांव में गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में विधायक सुरेश्वर सिंह ने साफ कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से होना चाहिए। जिस विभाग की लापरवाही मिलेगी, उसके कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोनियन पुरवा मार्ग पर उखड़े खड़ंजे पर नाराजगी जताते हुए ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। बिजली विभाग ने 14 घंटे आपूर्ति का दावा किया तो ग्रामीणों ने बेतहाशा कटौती और बांस-बल्ली पर एलटी केबल की शिकायत की। इस पर विधायक भड़क उठे और एसडीओ को आपूर्ति सुधारने को कहा। वीडीओ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास की सही जानकारी नहीं दे पाए तो उन्हें भी फटकार लगी।विधायक ने पुलिस को कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और लेखपाल को...