कुशीनगर, नवम्बर 9 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के मडार बिंदवलिया के टोला बरई पट्टी में बिजली विभाग के आश्वासन के बाद भी बिजली व पोल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। बीते 18 अक्टूबर को बरई पट्टी के आजाद चौक पर डंफर के टक्कर से पोल व बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे 21 दिनों से उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने दो दिन पूर्व सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था, जिस पर जेई व पुलिस के आश्वासन पर उपभोक्ताओं ने धरना खत्म किया था। लेकिन इसको लेकर तीन दिन बीतने के बाद भी विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.