मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोरिगांव में अवैध रूप बिजली जला रहे व्यक्ति पर बुधवार को कार्रवाई करने पहुंची विभाग की टीम के साथ गृहस्वामी के परिजनों ने दुर्व्यवहार कर मारपीट की। साथ ही जान से मार देने की धमकी दी। मामले में पिरोई फीडर के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने गोरौल थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रसूलपुर कोरिगांव निवासी विश्वनाथ पासवान अपने घर में अवैध रूप से बिजली जला रहा था। इसकी शिकायत पर विभाग के मानव बल मुन्ना कुमार, राजेश कुमार, वसीम, इंद्रजीत कुमार जांच को पहुंचे। यहां विश्वनाथ के पुत्र सतेंद्र कुमार, राजकुमार व अन्य ने मिलकर कर्मियों के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इनके यहां विभाग का 27 हजार 557 रुपये का विभाग का बकाया है। वहीं, विभाग ने गांव के ही संजय पासव...