बिहारशरीफ, दिसम्बर 21 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के नीमी गांव की संगीता कुमारी ने सीजीएम कोर्ट में बिजली बोर्ड के बरबीघा के एसडीओ राहुल कुमार और जेई निसार अहमद के खिलाफ मुकदमा कराया है। उनका कहना है कि जीविका से मिले 10 हजार रुपये से घर में आटा चक्की मिल लगाया है। उसके लिए अलग कनेक्शन है, घर के लिए अलग। हर महीने पांच-छह हजार बिल भी जमा कर रहे हैं। 16 दिसंबर को जेई पहुंचकर नजराना मांगने लगे। इंकार करने पर पति संजीव साव पर बिजली चोरी का मुकदमा करा दिया। इधर, जेई का कहना है कि मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर 32 हजार रुपये का जुर्माना व मुकदमा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...