सहारनपुर, मई 23 -- देवबंद, संवाददाता। जनपद की एंटी क्रप्शन ब्यूरो (भ्रष्टाचार निरोधक टीम) ने आटा चक्की के लिए बिजली का कनेक्शन दिलाने और सर्वे के नाम 20 हजार रुपये मांगने पर पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ देहात द्वितीय और एक संविदाकर्मी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग का एसडीओ और संविदाकर्मी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ऐक्शन से हड़कंपकार्यवाही का विवरण जनपद की एंटी क्रप्शन विजिलेंस टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक महेंद्र कुमार की टीम ने लालवाला रोड स्थित पॉवर कारपोरेशन के कार्यालय में शुक्रवार को औचक छापेमारी की। इस दौरान पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ देहात द्वितीय दिनेश कुमार मौर्य और संविदाकर्मी पेट्रोल मैन मो. शाकिर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।शिकायत की पृष्ठभूमि गांव थिथकी निवासी मोहम्मद अहरार ने सहा...