जौनपुर, फरवरी 26 -- जौनपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को उद्योग बंधु की बैठक की। इसमें उद्यमियों की समस्याओं की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में उद्योग बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए निवेश के अनुकूल माहौल तैयार किया जाए। उद्योग विभाग ने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास की जानकारी दी। निर्देश मिला कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों और पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था नहीं है, वहां प्राथमिकता से स्थापना कराई जाए। साथ ही इंटरलॉकिंग, हाई मास्ट लाइट, सॉइल सपोर्ट जैसे कार्य परियोजना में शामिल कर जल्द पूरे कराए जाएं। बैठक में विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियंता और एक्सईएन के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.