प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- गंगापार के बरियारी गांव में करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन फूलचंद्र की मौत के मामले को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी ने मंगलवार को संज्ञान में लिया। बिजली विभाग के अफसरों पर प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला उजागर होने पर स्थानीय एक्सईएन शिव कुमार, एसडीओ अतुल गौतम और जेई भानू यादव को निलंबित कर दिया। बिजली विभाग के गंगापार के अधीक्षण अभियंता सौरभ गौतम ने बताया कि इस प्रकरण की जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। झूंसी थानाक्षेत्र के रहिमापुर गांव निवासी 45 वर्षीय फूलचंद्र पाल बिजली विभाग में संविदाकर्मी थे। बीते सोमवार दोपहर में वह झूंसी ग्रामीण फीडर के रामापुर गांव में ट्रांसफार्मर चढ़ाने अन्य बिजली कर्मियों के साथ गए थे। बरियारी गांव में जंफर जोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.