धनबाद, जून 1 -- धनबाद। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप का तबादला जेबीवीएनएल मुख्यालय कर दिया गया है। धनबाद में उनका कार्यकाल पूरे 46 महीने का रहा है। जाते-जाते उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान धनबाद सर्किल के अधीन जितने भी सब स्टेशन हैं, सभी को एक-दूसरे से जोड़ा। इसके अलावा सात नए सब स्टेशन बनाए गए। कांड्रा ग्रिड गोविंदपुर से नावाडीह व भूली को सीधे जोड़ा गया। इसके अलावा अनेक काम किए। जिससे बिजली व्यवस्था में सुधार हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...