भभुआ, जून 24 -- भभुआ में पदस्थापित कर्मी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता 1480वीं रैंक के साथ पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन, विभाग व जिले में खुशी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। स्थानीय बिजली विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत संजय पासवान ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित हुए हैं। उन्हें परीक्षा में 1480वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में खुशी है।

संजय पासवान का परिचय मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के रामपुर दयाल गांव निवासी संजय पासवान वर्ष 2014 से बिजली विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी की व्यस्तताओं के बीच उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और लक्ष्य को प्राप्त किया। संजय के पिता रामवृ...