शाहजहांपुर, जून 6 -- Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली विभाग के एक्सईएन की गैरहाजिरी और शिकायतों के अंबार पर डीएम का गुस्सा फूट पड़ा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ को एक्सईएन का मेडिकल कराने के निर्देश देते हुए साफ कहा कि यदि तबीयत ठीक है तो उन्हें निलंबित किया जाए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सभी शिकायतों का अगले दिन तक निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुवायां तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा पहुंचीं। भीषण गर्मी के बीच फरियादियों की लंबी लाइन लगी रही। डीएम और एसपी ने करीब तीन घंटे तक बैठकर डेढ़ सौ से अधिक लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके बाद डीएम ने तहसीलदार से शेष फरियादियों की संख्या पूछी तो जानक...