गोंडा, जुलाई 1 -- गोंडा, संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही शहर से गांव तक जानलेवा साबित हो रही है। खंभों में करंट और जर्जर तार मवेशियों के साथ इंसानों के लिए भी खतरा बन गए हैं। बुधवार सुबह आवास विकास उपकेंद्र के पास खंभे में उतरे करंट से एक गाय की मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शहर में आवास विकास बिजली उपकेंद्र के पीछे की बताई जा रही है। सड़क किनारे लगे खंभे के पास गुजर रहा मवेशी अचानक करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News बांस के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति, हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण देखते ही देखते उसने छटपटाकर जान तोड़ दी। घटना को लेकर स्थानीय लोग खासे आक्रोशित हैं। इससे पहले सोमवार को जानकीनगर ...