पूर्णिया, दिसम्बर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के श्रीनगर प्रखण्ड अंतर्गत सिंधिया चौक में हाईटेंशन तार अचानक टूटकर बाज़ार क्षेत्र में गिर गई। चिंगारी के साथ भड़की आग ने देखते ही देखते आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक सभी दुकानें जलकर राख में तब्दील हो चुकी थीं। इस हादसे में दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित दुकानदार से मुलाक़ात की, उनकी पीड़ा सुनी और नुकसान का जायज़ा लिया। सांसद ने कहा कि यह पूरी तरह लापरवाही का मामला है और इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है। मानवीय संवेदना प्रदर्शित करते हुए उन्होंने अपनी ओर से तत्...