लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 30 -- पलियाकलां, संवाददाता। मध्यांचल विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। घंटों तक बिजली बिल जमा करने वाला काउंटर बंद रहने के कारण दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक रोमी साहनी ने एक्सईएन पर नाराज हो गए और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बता दें कि बुद्धा पुरवा, पतवारा और मकनपुर समेत कई गांवों से दर्जनों उपभोक्ता सुबह से ही बिल जमा करने के लिए बिजली कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी काउंटर नहीं खुला। भीषण सर्दी में अव्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहा है। जिससे समय पर बिल जमा नहीं हो पा रहा। प्रदर्शन ...