पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत/जहानाबाद। जहानाबाद में हुए हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद रात में ही शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। हादसे ने जहानबाद से लेकर पीलीभीत तक हड़कंप मचा दिया है। हादसे के बाद लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। एसडीएम के नेतृत्व में चार सदस्यीय समिति गठित कर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात डीएम ने कही है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरी में रविवार देर रात बरातियों को उताकर निजी बस को बैक करते समय हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से सज्जन खां व उनके पुत्र शुभान निवासी मोहल्ला मोहम्मद फारूख कोतवाली की मौत हो गई थी। हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरातफरी का माहौल रहा था। पुलिस अधिकारियों की...