अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शिकायतों की अनदेखी, जर्जर बिजली पोल न हटाने और कथित अवैध वसूली से नाराज लोगों का गुस्सा रविवार को एलमपुर बिजलीघर पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बिजलीघर पहुंच गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव कर धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर ग्रामीणों ने पदाधिकारी से लगाई गुहारधरने के दौरान की गई मांगें भीड़ को देखकर कर्मचारी बिजलीघर में ताला लगाकर वहां से निकल गए। शाम चार बजे शुरू हुआ हंगामा रात साढ़े सात बजे तक चलता रहा। आखिरकार अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। बन्नादेवी क्षेत्र के रसलपुर मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर लगा एक बिजली पोल नीचे से पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। आर...