मऊ, जनवरी 29 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर में बुधवार की दोपहर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम और बुनकरों सहित स्थानीय लोगों से नोकझोंक हो गई। बुनकरों और स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में भारी गड़बड़ी होती है और बिजली बिल मनमाना आता है। नगर के बुनकरों और नगरवासियों का कहना है कि एक लूम का मासिक बिल लगभग 430 रुपये तय है, ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले एक लूम का बिल 72 रुपये था, जो लॉकडाउन के बाद बढ़कर 150 रुपये हुआ और करीब एक साल पहले अचानक 430 रुपये हो गया। बुनकरों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि एक साड़ी की बुनाई में 4 घंटे की मेहनत लगती है, जिसके बदले उन्हें मात्र 40 से 50 रुपये मिलते हैं। ऐसे में बढ़ा हुआ बिजली...