नोएडा, जनवरी 8 -- दनकौर। कनारसी गांव में एक सप्ताह पूर्व नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की टीम पर हमला करने के मामले में दो नामजद समेत 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामले में विभाग के उपप्रबंधक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में गुरुवार को यह कार्रवाई की गई है। उपप्रबंधक राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि 2 जनवरी को वह अपनी टीम के साथ कनारसी गांव में अभियान के तहत चोरी रोकने के लिए गए हुए थे। आरोप है कि जब वह एक मोहल्ले में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान गांव निवासी अशोक और जनित ने करीब 10 अन्य अज्ञात ग्रामीणों के साथ उनकी टीम पर पथराव कर दिया था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...