शामली, फरवरी 13 -- क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डुंडुखेड़ा में बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में जेई सहित अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में जेई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव डुंडुखेड़ा स्थित बिजली घर पर तैनात जेई सत्य प्रकाश ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद भर में बिजली चेकिंग अभियान और बिजली बिल राहत समाधान योजना चलाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को गांव डुंडुखेड़ा में बकाया बिजली बिल वसूली और चेकिंग के लिए टीम पहुंची थी। टीम शिव मंदिर के पास पंडित मोहल्ले में बिजली उपभोक्ता मुकेश पुत्र ओम दत्त के घर पहुंची, जहां उनका बकाया बिल होने के कारण कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। आरोप है कि मुकेश पहले से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.