गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। विद्युत निगम कि बिलिंग व्यवस्था में सुधार के चलते उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) कि सभी ऑनलाइन सेवाएं शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक 16 घंटे बाधित रहेंगी। इस दौरान बिजली विभाग से जुडा कोई भी ऑनलाइन कार्य उपभोक्ता नहीं कर पाएंगे। मेंटेनेंस कार्य होने के बाद सुविधाएं दोबारा से सामान्य हो जाएगी। विद्युत निगम जोन तीन मुख्य अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते यूपीपीसीएल की ऑनलाइन सेवाएं शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक 16 घंटे तक बाधित रहेंगी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उपभोक्ता बिजली बिल भुगतान, शिकायत दर्ज कराने और अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का उपयोग नहीं कर सकेंगे। विभाग ने बताया कि सिस्टम अपग्...