बिजली विभाग का लेखकार 7 करोड़ के गबन में बर्खास्त
वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने लगभग सात करोड़ रुपये गबन करने वाले लेखाकार (एकाउंटेंट) केशवेंद्र द्विवेदी को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। साथ ही गबन की शेष धनराशि तीन करोड़ 76 लाख 65 हजार रुपये की रिकवरी के निर्देश दिए हैं। तीन करोड़ 13 लाख 91 लाख रुपये की आरोपी से वसूली पहले ही हो चुकी है। गोरखपुर के तत्कालीन मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (लेखा) संतोष कुमार मिश्रा तथा वरिष्ठ लेखाकार नरेंद्र कुमार पांडेय की कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एमडी ने अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई की है। लगभग डेढ़ साल बाद हुए इस एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी लेखाकार मूलरूप से प्रयागराज का रहने वाला है। मामला उजागर होने के बाद 'हिन्दुस्तान' ने इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाया था। कई दिनों तक समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.