औरैया, अप्रैल 17 -- औरैया, संवाददाता। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेज कर दिया गया है। डीएम, एसपी समेत कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि विभिन्न सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अब ब्लॉक स्तर पर भी तेजी से मीटर स्थापना का कार्य किया जा रहा है। इस बाबत भारत सरकार की ओर से भी एक अप्रैल को आदेश जारी कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं के पुराने बकाये को कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा, जिसकी वसूली निर्धारित दरों पर धीरे-धीरे की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने बकाये के आधार पर बिजली आपूर्ति नहीं काटी जाएगी। यह भी पढ़ें- नहीं लगाना होगा चक्कर, ना ही ओवर बिलिंग का डर केवल वर्तमान बिल नकारात्मक होने की स्थिति में ही बिजली काटी जाएगी। विभाग के अनुसार यदि किसी उपभोक्ता का ...