बिजली विभाग का एसडीओ बताकर 10 हजार रुपये की ठगी का आरोप
संतकबीरनगर, जून 28 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भष्मी पड़रहा निवासी एक युवक ने खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताकर नया बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने, धोखाधड़ी करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।शिकायतकर्ता स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली निवासी ओम प्रकाश मद्धेशिया पुत्र हीरालाल मद्धेशिया ने सीएम के अलावा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम भष्मी पड़रहा निवासी युवक स्वयं को हरिहरपुर पावर हाउस में तैनात एसडीओ बताते हुए उन्हें विश्वास में ले लिया। दावा किया कि वह दो-तीन दिनों के भीतर शिकायतकर्ता तथा उसके दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.