हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 24 -- बिहार की दोनों बिजली वितरण कंपनियों (नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) ने देश में परचम लहराया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की रेटिंग में अपने प्रदर्शन के बल पर बिहार ने हरियाणा, प. बंगाल, आंध्रप्रदेश, केरल, उत्तराखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना जैसे राज्यों को पछाड़ दिया है। रेटिंग में एनबीपीडीसीएल 100 में 82.02 अंक हासिल कर ए ग्रेड के साथ 13वें पायदान पर रहा। राज्य सरकार की स्वामित्व वाली कंपनियों में यह सातवें पायदान पर है। इस तरह बिलिंग और बिल वसूली, तकनीकी और व्यावसायिक नुकसान में कमी, वित्तीय प्रबंधन और समग्र शासन व्यवस्था में सुधार के कारण कंपनी ने लंबी छलांग लगाई है। वित्तीय व उपभोक्ता सेवा के सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.