बिजनौर, जून 23 -- पुलिस ने नवनिर्माधीन मकान से बिजली वायरिंग चोरी करने के आरोप में तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का गिरफ्तार कर संबंधी धाराओं में चालान कर दिया है। गांव नाथाडोई निवासी छाया रानी पत्नी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महारानी बाग कॉलोनी में उनका मकान नव निर्माणधीन है। घर पर बिजली वायरिंग का कार्य चल रहा था। आरोप है कि 19 जून की रात चोरों ने घर में घुसकर बिजली की वायरिंग चोरी कर ली। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए तो सामने आया कि तीन अज्ञात वायरिंग चोरी कर घर से निकल रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की तो वायरिंग चोरी के आरोप में तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घर में वायरिंग चोरी की घटना को कबूल किया। पुलिस ने मामले में तीनो...