बिजली लाइन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
औरैया, मई 3 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नेविलगंज स्थित बहारपुरा रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बिजली की 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे मोर उड़ते हुए अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पीआरवी 112 को सूचना दी। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आकर पशु की मौत, तीन महीने से शिकायतें बेअसर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी दुर्गेश मौके पर पहुंचे और मृत मोर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.