बिजली लाइन पर काम करते समय लाइनमैन झुलसा
उन्नाव, अप्रैल 28 -- उन्नाव। शहर के आवास विकास मोहल्ला में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां बिजली लाइन पर काम कर रहे एक लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक, लाइनमैन विशाल पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था, तभी अचानक करंट आने से वह पोल से चिपक गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइनमैन को किसी तरह नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के जेई शिवम ने बताया कि किसी बड़े संस्थान के जनरेटर से बैक करंट आने से यह हादसा हुआ है। घटना आवास विकास स्थित ज्वैलर्स दुकान के सामने की बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.