श्रावस्ती, अप्रैल 5 -- श्रावस्ती,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के टेपरी गांव में रविवार को बिजली लाइन जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने खंभे के ऊपर से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में विगत एक माह से सीमावर्ती गाँवो में विद्युत पोल लगाकर नई लाइन बिछाई जा रही हैं। रविवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालबोझा दरवेश गांव के मजरा टेपरी गांव में नई लाइन में सप्लाई देने के लिए उसे पुराने हाइटेंशन लाइन से जोड़ा जा रहा था। इसे जोड़ने के लिए बहराइच के थाना फखरपुर क्षेत्र के ग्राम मरौचा निवासी अमरेश (32) पुत्र राम प्रकाश विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा (बंजारन पुरवा) से शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक आपूर्ति ...