अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- सल्ट, संवाददाता। जाख के नजदीक सौख्ती गांव में विद्युत लाइन बिछाने को पेड़ काटने के मामला में गुरुवार को वन विभाग ने मौके का मुआयना किया। आरोप है कि ऊर्जा निगम ने वन पंचायत की भूमि से बिना अनुमति साल और कुकाट के 32 हरे भरे पेड़ काट डाले। वन विभाग ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता और एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सल्ट में शशिखाल से मछोड़ तक 33 केवीए की नई बिजली लाइन बिछाई जा रही है। इसी लाइन के लिए तल्ला सल्ट के सौख्ती गांव में पेड़ काटे जाने की शिकायत वन विभाग को मिली थी। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर बिना अनुमति पेड़ काटने का आरोप लगाया था। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया तो पाया कि बिना अनुमति के वन पंचायत की भूमि से साल और कुकाट के 32 हरे भरे छोटे पेड़ काटे गए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ...