शाहजहांपुर, जून 20 -- पुवायां। लखोहा गांव में एक सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया। शुक्रवार को विभाग ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर उसे लगाने की प्रक्रिया शुरू करा दी। अधिकारियों का दावा है कि शुक्रवार की देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। भीषण गर्मी के बीच लगातार सात दिन तक बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार रात विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से भी फोन पर शिकायत की। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर हस्तक्षेप हुआ और 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- बिजली में जोड़::प्रदर्शन के बाद हरकत में आया बिजली विभाग, पहुंचा ...