बक्सर, मई 13 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिजली का मीटर रिचार्ज के बहाने साइबर ठगों ने एक शख्स को 30 हजार की चपत लगा दी। इस मामले में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के नया बाजार वार्ड नंबर 02 के निवासी जावेद अख्तर के मुताबिक तीन दिनों पहले उनके मोबाइल पर किसी ने कॉल किया और कहा कि आपने बिजली का जो नया मीटर लगवाया है, उसे रिचार्ज करना पड़ेगा। इसके बाद उसने एक लिंक भेजा और सौ रुपये का भुगतान करने को कहा। सौ रुपये का भुगतान करते ही उनके मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- Rs.590 के फेक ट्रैफिक चालान से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, ICICI बैंक ने जारी किया अलर्ट कुछ देर बाद खाते से 30 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। तब उनकी समझ में आया कि वे साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। (बक्सर से मनोज सिंह)...