औरैया, मार्च 26 -- अछल्दा, संवाददाता।कस्बा के नहर बाजार निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर बिजली मीटर तोड़ने, कनेक्शन काटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता सारिका वर्मा पत्नी स्वर्गीय धमेंद्र सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति की मृत्यु के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों से उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि देवर संजीव सोनी, ननद मोनिका व सोनम तथा सास शांति देवी ने मिलकर उनके कमरे की बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया, जिससे वह पिछले चार माह से परेशान हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और डीएम के आदेश पर मीटर लगवाया जा रहा था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने मीटर तोड़ दिया। साथ ...