नोएडा, मई 11 -- मीटर में खराबी बताकर अधिक बिल देने का दबाव बनाने का आरोप सोसाइटी के लोगों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने की मांग की ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 के लोगों ने बिजली मीटर के रखरखाव में लापरवाही बरतने और लंबा-चौड़ा बिल थोपने का आरोप लगाया। इस संबंध में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

बिजली मीटर की खराबी इको विलेज-1 सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पांच माह से लोगों को सूचित किया जा रहा कि उनके बिजली मीटर खराब हैं। कई ऐसे मीटर बताए गए जो कथित रूप से एक और दो वर्ष से अधिक समय से खराब थे। जबकि, इन मीटरों के रखरखाव का जिम्मा दस वर्षों से फैसिलिटी प्रबंधन के पास है। लोग मासिक शुल्क का भुगतान करते रहे, लेकिन उन्हें समय पर मीटर में खराबी की जानकारी नहीं दी गई। अब...