प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- रसूलाबाद तेलियरगंज निवासी एक बिजली मिस्त्री ने शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की वजह ज्ञात नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिवकुटी थानाक्षेत्र में रसूलाबाद तेलियरगंज निवासी 35 वर्षीय गौरी शंकर धुरिया बिजली मिस्त्री था। शनिवार शाम छह बजे के करीब उसने घर में ही फांसी लगा ली। घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो बिलख पड़े। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी शिवकुटी थाने में दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई उमा शंकर ने बताया कि गौरी शंकर तीन भाइयों में बीच का था। उसके 12 वर्ष की एक बेटी नव्या है। पत्नी रागिनी राजापुर में एक व्यक्ति के घर काम करती है और वहीं रहती है। समय-समय पर घर आती रह...