सासाराम, जून 1 -- संझौली, एक संवाददाता। अमैठी पंचायत में बिजली कंपनी के एक मिस्त्री की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब किया जाता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। रविवार शाम करीब सात बजे सुसाड़ी गांव स्थित 200 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज टूट जाने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल कंट्रोल रूम तथा संबंधित बिजली मिस्त्री को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- बिजली मिस्त्री की लापरवाही से उपभोक्ताओं में नाराजगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...