सीतामढ़ी, मार्च 24 -- बिजली मिस्त्री की मौत जेई व एसडीओ समेत तीन पर हत्या का केस रुन्नीसैदपुर, संवाद सूत्र। ट्रांसफॉर्मर मरम्मत करने के दौरान बिजली मिस्त्री सुंदेश्वर साह की करंट से मौत मामले में हत्या की एफआईआर की गयी है। मृतक के पिता राम प्रसाद साह ने रुन्नीसैदपुर के कनीय अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता और लाइनमैन मोहम्मद अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया है। एफआईआर में मृतक के पिता ने बताया है कि रैन शंकर एवं रैनविशुनी गांव में बिजली पिछले दो दिनों से खराब थी। वहीं रैनशंकर ट्रांसफर रोड मुशहरी में रोड के बगल में बिजली का तार गिरा हुआ था। इसमें बिजली की करंट प्रवाहित हो रही थी। ट्रांसफार्मर का लूप कट गया था। बताया है कि उनके पुत्र सुंदेश्वर साह लाइनमैन एवं कनीय अभियंता रुन्नीसैदपुर के कहने पर बिजली बनाने गए थे। जहां फोन पर बातचीत होने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.