लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यह भी पढ़ें- एक गलती और बढ़ जाएगा बिजली का बिल, पहले समझें लोड का पूरा सिस्टम राज्य के 47 लाख उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाने के बाद अब नई दर से कुल बिजली भार पर जमानत राशि वसूली जा रही है। इससे बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों को यह ज्यादा रकम नियामक आयोग की गलत व्यवस्था की वजह से भुगतनी पड़ रही है।उपभोक्ताओं पर प्रभाव राज्य के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का बिजली भार एक साथ जुलाई में बढ़ा दिया गया था। बिजली भार बढ़ने की वजह से उपभोक्ताओं से नए बिजली भार पर जमानत राशि ली जा रही है। हालांकि, बिजली कंपनियों ने बढ़े हुए अतिरिक्त भार पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के बजाय, नई दर के मुताबिक जमानत राशि वसूली जा रही है। बिजली कंपनियां पुरानी दरों पर जमा राशि उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजित कर दे रहे हैं। हाल...