भभुआ, जनवरी 30 -- (पेज तीन) भभुआ। जिले के सभी विद्युत कार्यालयों में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित हुआ, जिसमें 94 उपभोक्ता मामलों की सुनवाई की गई। उपभोक्ताओं ने मुख्य रूप से गलत बिजली बिल, नए विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया, मीटर संबंधी समस्या, विद्युत आपूर्ति में बाधा सहित अन्य शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों द्वारा शिकायतों के समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने बताया कि सभी शिकायतों का पंजी संधारित कर सतत अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। बिजली कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सोमवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से शिकायत सुनने एवं उनके त्वरित निवारण के लिए शिविर लगाया जा रहा है। आगंतुकों के बैठने, की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि की...