बिजली बिल 9 लाख आने पर विद्युतकर्मी को पीटा, रिम्स रेफर
रांची, जून 6 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उमेडंडा निवासी विद्युतकर्मी 28 वर्षिय राहुल, पिता स्व. विष्णु साहू की शनिवार रात करीब आठ बजे जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे उनके माथे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बुढ़मू सीएचसी से रिम्स रेफर कर दिया गया। पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि वह पावर हाउस से ऑफिस जा रहे थे, इसी दौरान ग्राम नाउज के पास बमने पंचायत अंतर्गत डुंडु गांव निवासी रवि कुमार, पिता महजु महतो ने रोककर 9 लाख 10 हजार 663 रुपये के बिजली बिल को लेकर विवाद शुरू कर दिया। रवि कुमार का आरोप था कि बिजली बिल बढ़ने के लिए राहुल जिम्मेदार हैं। विवाद बढ़ने पर रवि कुमार ने अपने साथियों को भी बुला लिया और मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माने और जान से मारने की धमकी भी दी। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.