भभुआ, अप्रैल 4 -- बोले ईई, इस योजना से सोलर पैनल लगाने पर 30 से 78 हजार मिलेगी सब्सिडी सोलर पैनल की अनुमानित लागत 80 हजार से 2 लाख रुपये तक आता है भभुआ, कार्यालय संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को बिजली बिल से काफी राहत दिलाएगी। उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर न सिर्फ बिजली बिल में कमी ला सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक मुफ्त बिजली का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। यह बातें विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र लगाने पर सरकार द्वारा एक किलोवाट पर 30000, दो किलोवाट पर 60000 तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक पर 78000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए बैंक से लगभग 7 प्रतिश...