भभुआ, मार्च 27 -- कार्यपालक अभियंता ने कर्मियों को काउंटर पर तैनात रहने का दिया निर्देश उपभोक्ताओं की सुविधा के ख्याल से बिजली विभाग ने यह व्यवस्था की है भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के मद्देनज़र राजस्व संग्रहण के लक्ष्य की प्राप्ति एवं उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. शशिकांत कुमार ने बताया कि 29 मार्च (रविवार) एवं 31 मार्च (मंगलवार) को जिले के सभी राजस्व संग्रहण काउंटर यथावत खुले रहेंगे। सामान्यत: अवकाश रहने के बावजूद इन तिथियों पर काउंटर संचालित किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ता आसानी से अपना विद्युत विपत्र (बिल) जमा कर सकें। विभाग द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित तिथियों पर ...