कन्नौज, मार्च 29 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के हैवतपुर कटरा गांव में बिजली बिल वसूली के दौरान रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बकायेदारों ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में एक लाइनमैन घायल हो गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मानपुर विद्युत उपकेंद्र की टीम बकाया वसूली के लिए गांव पहुंची थी। यहां एक उपभोक्ता पर 87,210 रुपये का बिजली बिल बकाया था। टीम के कर्मचारियों ने भुगतान के लिए उपभोक्ता के परिजनों से कहा, लेकिन इस पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। आरोप है कि हैबतपुर कटरा निवासी रियाज एवं मेंराज पुत्र धीरज अली ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर बिजली कर्मचारियों पर ल...