शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- कलान, संवाददाता। बिजली निगम द्वारा चलाए जा रहे बकाया वसूली अभियान के दौरान टीम पर अभद्रता करने का मामला सामने आया है।टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया।हमले से भयभीत टीम को मौके से बैरंग लौटना पड़ा। मामला मरथरा गांव का है। घटना बुधवार शाम की की है। जेई के नेतृत्व में अखिलेश वर्मा टीजी टू, नंदन यादव, लालू और मीटर रीडर अनुज कुमार आंधीदेई के मजरा मरथरा में विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत राजस्व वसूली के लिए पहुंचे। टीम बृजभान के परिसर पर पहुंची, तो पाया कि उन पर 56,883 रुपए का बकाया है। विभागीय योजना के तहत उन्हें 34,735 रुपये की भारी छूट के बारे में जानकारी दी गई और मात्र 2000 रुपये जमा कर पंजीकरण कराने को कहा गया। उपभोक्ता के पंजीकरण राशि जमा करने से इनकार करने पर टीम ने नियमानुसार विद्युत कनेक्शन पोल से काट कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.