महाराजगंज, दिसम्बर 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिजली बिल राहत योजना को लेकर बड़हरा चरगहां के छह घरवा टोला पर शिविर आयोजित हुई। सिसवा बिजली घर की टीम ने शिविर में योजना के बारे जानकारी। इससे योजना का लाभ लेने के लिए बकाएदारों ने खूब पंजीकरण कराया। पंजीकरण कराने में एक लाख 35 हजार की राजस्व वसूली हुई। शिविर आयोजन के एक दिन पहले ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा ने सभी टोले पर प्रचार कराया। इसका असर रहा कि शिविर में बकाएदार सुबह में जुटना शुरू हो गए। शाम तक दो दर्जन से अधिक बकाएदारों ने पंजीकरण कराया। जेई सुजीत कुमार चौरसिया ने कहा कि योजना का पहला चरण 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। पहले चरण में पंजीकरण कराकर बकाएदार शत-प्रतिशत सरचार्ज माफ के साथ मूल बिजली बिल में 25 फीसदी का लाभ ले सकेंगे। दूसरे चरण में मूल बिल में 20 फीसदी और तीसरे चरण में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.