एटा, दिसम्बर 22 -- शासन से संचालित बिजली बिल राहत योजना के तहत गाड़िया जगन्नाथ, नगला सियार, नगला मोच, गुहाटिया खुर्द सहित अन्य गांवों में बिजली निगम ने विशेष कैंप आयोजित किए। कैंप में कुल 131 बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना का लाभ प्रदान किया गया। कैंप के दौरान कुल 11 लाख रुपए की वसूली की गई, जिससे विभागीय राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। कैंप का संचालन एसडीओ अतुल कुमार के निर्देशन में किया गया। इस दौरान जेई सुंदर सिंह, जेई अतार सिंह, जेई इंतज़ार खान सहित विभागीय टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के सभी गांव में लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना का अधिकतम लाभ मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.