बरेली, जनवरी 3 -- बिजली बिल राहत का लाभ लेने को उमड़ी भीड़ देर रात तक खुले कार्यालय बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया था। शनिवार को योजना के अंतिम दिन का लाभ उठाने के लिए काफी संख्या में उपभोक्ता बिजली निगम के कार्यालयों में पहुंचे। उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। भीड़ के कारण कार्यालय छुट्टी के दिन भी देर रात खुले रहे। शनिवार को अवकाश के बावजूद बिजली बिल राहत योजना के लिए बिजली निगम के कार्यालयों को खोला गया था। योजना का लाभ लेने के लिए बिजली निगम के कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भीड़ रही। देर शाम तक उपभोक्ता पंजीकरण कराने के साथ ही बकाया धनराशि जमा करने के लिए लाइन में खड़े दिखे। बिजली चोरी के प्रकरणों में भी काफी पंजीकरण होने के साथ धनराशि जमा हुई। मुख्य अभियंता ज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.