मेरठ, जनवरी 6 -- उपभोक्ताओं को बकाया अदा करने में सरचार्ज एवं मूलधन में छूट का लाभ देने के लिए लागू की गई बिजली बिल राहत योजना का पहला चरण पूरा हो गया। पश्चिमांचल के 14 जिलों में अभी तक चार लाख 16 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। पश्चिमांचल डिस्कॉम में 483.77 करोड़ का राजस्व मिला। इसके अलावा उपभोक्ताओं को 433.00 करोड़ छूट लाभ मिला। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू (दो किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (एक किलोवाट तक) श्रेणी एवं भार के नेवर पेड, लॉन्ग अनपेड तथा बिजली चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण छूट के लिए उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए एक दिसंबर 2025 से तीन चरणों के लिए बिजली बिल राहत योजना लागू की गई थी। इस योजना का लाभ उठाने में मुरादाबाद के उपभोक्ता पहले नंबर पर है। मुरादाबाद में 90,871, गजरौला में 72,564, सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.